आज का राशिफल

देश के प्रत्येक मतदाता के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी 103 वर्षीय हरदेई देवी हरियाणा में कांग्रेस टिकट बंटने पर सियासत हुई तेज टनकपुर मथुरा जंक्शन के बीच चलने वाली स्पेशल गाड़ी का 31 दिसंबर तक हुआ विस्तार राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश की पहल मिशन 414 'रामायण' से Ranbir Kapoor- Sai Pallavi का फर्स्ट लुक आउट छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पिछले चुनाव के मुकाबले 1.3 प्रतिशत मतदान अधिक दर्ज किया गया लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला फतेहाबाद के अन्य राज्यों की सीमाओं से लगता क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके सड़कों पर चलाए सगन अभियान ट्रैफिक को रोककर ली जा रही है तलाशी निष्पक्ष चुनाव करवाने की तरफ उठाया गया कदम भारतीय वायु सेना ने डिजीलॉकर मंच के साथ एक परिवर्तनकारी डिजिटल यात्रा की शुरुआत की है पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत उत्तराखंड में 30 अप्रैल तक बारिश के आसारः मौसम विभाग राजस्थान-मतदान प्रतिशत राजस्थान-मौसम उत्तराखंड : नैनीताल के जंगलों में वनाग्नि पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद स्वीप कोषांग की ओर से जुबली पार्क में दीपोत्सव का आयोजन पर्यावरण संरक्षण के लिए पिछले 15 साल से प्रयासरत अशोक गुप्ता ने हिसार में सैंकड़ों पेड पौधे लगाए हैं हिसार निवासी रोहताश बेसहारा व बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करते हैं चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की बड़ग्रां पंचायत में पलानी पुल का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी बर्फवारी से किसान बागवानों की चिन्ता बढ़ी पीलीभीत में छात्र-छात्राओं को दी गई बेहतर भविष्य बनाने की जानकारी

आज का राशिफल

Gauri Manjeet Singh 16-04-2022 11:32:23

गौरी मंजीत सिंह,  
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, 

शनिवार, 16 अप्रैल को मेष राशि के लोग करीबी लोगों के साथ विवाद करने से बचें। कर्क राशि के लोगों को एक साथ कई अवसर मिल सकते हैं। सोच-समझकर अवसर का चयन करना होगा। तुला राशि के लोगों को परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है.

मेष

जिन लोगों के साथ नाराजगी है, उनके साथ बातचीत बंद न करें, वर्ना गलतफहमियां और बढ़ सकती हैं। अपने विचार और भावनाओं को खुलकर बताने की कोशिश करें। अगर आप ठीक से प्रयत्न करें तो अपेक्षा के अनुसार परिस्थिति में बदलाव कर सकते हैं।

करियर : किसी भी काम में आलस न करें। छोटी बात पर भी ध्यान देना जरूरी है।

लव : मनचाहे व्यक्ति के साथ बातचीत बढ़ सकती है, जिससे रिलेशनशिप आगे बढ़ सकता है।

हेल्थ : जीवनशैली में आ रहे बदलाव का असर आपकी सेहत पर हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

वृषभ 

अपनी मेहनत से खुद के लिए अवसर किस प्रकार से बनाए जा सकते हैं, इस बारे में विचार जरूर करें। किसी भी व्यक्ति के साथ परिचय बढ़ाने से पहले उस व्यक्ति के बारे में ठीक से जानने की कोशिश करें। आपके स्वभाव का गलत फायदा उठाया जा सकता है।

करियर : विदेश में व्यापार करने की इच्छा रखने वालों को थोड़ा संयम से काम करने की जरूरत है। बड़ी मात्रा में फायदा प्राप्त करने के लालच में खुद का नुकसान होने की संभावना है।

लव : जिन बातों के बारे में पार्टनर आपको सावधान कर रहे हैं, उनके लिए ध्यान जरूर दें।

हेल्थ : शरीर में पानी की कमी होने से चक्कर आने की समस्या और कमजोरी हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

मिथुन

किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। आप अपनी इच्छाशक्ति के बल पर परिस्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं।

करियर : व्यापार का विस्तार करने के लिए जो धनराशि आपको चाहिए, वह परिचित व्यक्ति से प्राप्त हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप के लिए परिवार के लोगों का विरोध रह सकता है। आप अपना पक्ष शांति के साथ समझाएंगे तो बेहतर रहेगा।

हेल्थ : घुटने का दर्द बढ़ सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

कर्क 

एक से अधिक अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आपकी दुविधा बढ़ सकती है। चंचलता को नकारात्मक तरीके से न देखें। जीवन किस प्रकार से बेहतर बनाया जा सकता है, इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है।

करियर : जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं, उन्हें अपने काम के लिए जागरूक रहना होगा।

लव : व्यक्ति की परख ठीक से करने के बाद ही रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय लें।

हेल्थ : आंखों में जलन महसूस हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

सिंह 

जिन बातों को प्राप्त करने के लिए आपने अपेक्षा से अधिक समय लिया था और संयम दिखाया था, उन्हीं बातों की वजह से फायदा प्राप्त हो सकता है। परिवार का कोई व्यक्ति महत्वपूर्ण काम के लिए आपकी मदद करेगा।

करियर : मनचाहे करियर को दिशा देने के लिए अपेक्षा से अधिक पैसों का निवेश करना पड़ सकता है।

लव : पार्टनर को कुछ निर्णय खुद ही लेने दें, उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ाना जरूरी है।

हेल्थ : अपच की तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

कन्या 

पैसों से संबंधित बातों पर आपका पूरी तरह से नियंत्रण रहेगा, इस कारण बड़ी तकलीफ दूर कर पाना संभव होगा। परिवार संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सभी से सलाह जरूर लें। सही गलत का ठीक से फैसला करते हुए राय और निर्णय लेना आपके लिए आवश्यक है।

करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित जानकारी मिलने से नया आर्थिक स्तोत्र मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप की गलतियां सुधारने की
कोशिश करें।

हेल्थ : बदन दर्द और शरीर पर सूजन हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

तुला 

परिवार के साथ वक्त बिताने की वजह से आपको सकारात्मक महसूस होने लगेगा। किसी भी व्यक्ति के साथ खुद की तुलना न करें। वर्ना आप तो नाराज होंगे ही, साथ में आपकी वजह से आसपास का वातावरण भी बिगड़ता हुआ नजर आएगा। बुजुर्गों के निर्णय को फिलहाल मान्य करें।

करियर : इंटीरियर डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र से संबंधित नई जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करनी होगी।

लव : वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर एक-दूसरे की गलतियों को माफ करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करें।

हेल्थ : धूल की एलर्जी के कारण सर्दी जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 6

वृश्चिक 

जीवन में प्राप्त हो रही स्थिरता की वजह से आपको राहत मिल सकती है। अगर आपने नया लक्ष्य नहीं तय किया तो फिर से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। स्थिरता में अधिक न उलझें, नई जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करें।

करियर : कपड़ों से संबंधित व्यापार में तेजी महसूस होगी। फिर भी पैसों से संबंधित काम करते समय सतर्क रहें।

लव : पार्टनर के द्वारा किए गए आर्थिक व्यवहार के कारण आपका नुकसान हो सकता है। साथ में आपसी विवाद भी बढ़ सकते हैं।

हेल्थ : गले की खराश महसूस हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 3

धनु 

आपकी परिस्थितियां धीरे-धीरे सुधर रही हैं। जो बातें मन की मर्जी के अनुसार हो रही हैं, उन पर ध्यान रखें और जिन बातों को आगे बढ़ाने के लिए अभी वक्त लग रहा है, उनकी जिद न करें। स्वभाव में लचीलापन रखें। किसी व्यक्ति को दिया गया उधार प्राप्त होने में वक्त लग सकता है।

करियर : करियर से संबंधित लिया कोई बड़ा निर्णय गलत साबित हो सकता है। खुद के लिए नकारात्मक भावना न बढ़ाएं।

लव : पूर्व प्रेमी जीवन में वापस आने की कोशिश कर सकता है। उनके साथ जुड़ने की गलती न करें।

हेल्थ : बदन दर्द महसूस हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

मकर

महत्वपूर्ण व्यक्ति की वजह से कई सारी कठिनाइयां दूर होती हुई नजर आएंगी। नए लोगों के साथ परिचय बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, इस कारण नए मित्र भी प्राप्त होंगे। आपकी जीवन शैली जल्दी ही बदलने वाली है।

करियर : मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बढ़ोतरी प्राप्त हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप में मधुरता बनी रहेगी।

हेल्थ : डायरिया और पेट संबंधी इंफेक्शन हो सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

कुंभ

परिस्थिति जैसी भी हो, लेकिन उसका अंत जरूर होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कठिनाइयों का सामना करें। जितना आप परिस्थिति से भागने की कोशिश करेंगे, उतनी अधिक बातें जटिल महसूस होने लगेंगी। प्रभावशाली लोगों की वजह से मन में डर रहेगा।

करियर : काम की जगह बढ़ती कंपटीशन की वजह से कोई आपका नुकसान कराने की कोशिश कर सकता है।

लव : विवाह से संबंधित निर्णय आगे बढ़ने के बाद भी विवाह टूटने की संभावना बन रही है।

हेल्थ : तनाव की वजह से माइग्रेन की तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

मीन

जितने भी स्तोत्र और स्किल हैं, उनका उपयोग करने का समय है। आपके जीवन को बेहतर बनाने के लिए जिस प्रकार के अनुशासन की आवश्यकता है, उसके लिए आप ध्यान देंगे। आपकी इच्छा शक्ति और जज्बा बढ़ता हुआ नजर आएगा, इस कारण व्यक्तिगत जीवन में सुधार दिख सकता है।

करियर : करियर से संबंधित अभी तक की गलतियों को सुधारने का मौका आपको प्राप्त हो रहा है, इसका ठीक से उपयोग करें।

लव : पार्टनर की हड़बड़ी में लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसान कारक हो सकता है।

हेल्थ : पेट में बढ़ती हुई गैस की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :